शशि थरूर ने वीडी सतीशन को केरल का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
शशि थरूर की बधाई
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वीडी सतीशन (V.D. Satheesan) को केरल का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। थरूर ने कहा कि सतीशन का कांग्रेस विधायक दल का नेता और केरल का भावी मुख्यमंत्री के रूप में चयन, उनकी मेहनत और पार्टी तथा जनता की सेवा का एक उचित सम्मान है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सतीशन के साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया था और उनकी इस नियुक्ति से उन्हें खुशी हुई है। थरूर ने यह भी स्पष्ट किया कि केरल में मिली जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम यूडीएफ (UDF) की जीत है।
Heartiest congratulations to Shri @VDSatheesan ji on being named leader of the Congress Legislature Party and Chief Minister-designate of Kerala — a richly deserved recognition of his tenacity, conviction, and years of dedicated service to our party and people. I campaigned… pic.twitter.com/W4wdlOIAum
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 14, 2026
थरूर ने एक्स पर लिखा कि, "हम सभी जानते हैं कि जो जनादेश उन्हें इस पद पर लाया है, वह केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि यह 'टीम UDF' का जनादेश है। यह सुनिश्चित करने में कि यह सरकार केरल की जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरे, हर वरिष्ठ नेता की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारे गठबंधन की असली ताकत इसकी विविधता में है, और हम सभी मिलकर एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील केरल का निर्माण करने के लिए तत्पर हैं। केरल की जनता ने हम पर विश्वास जताया है। आइए, हम सब मिलकर काम करें और इस विश्वास को बनाए रखें।
