शिरोमणि अकाली दल ने नई कोर कमेटी की घोषणा की

शिरोमणि अकाली दल की नई संरचना
चंडीगढ़- शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों की पहली सूची और कोर कमेटी की घोषणा की।
घोषित पदाधिकारियों में बलविंदर सिंह भूंदड़ को महासचिव, डा. दलजीत सिंह चीमा को सचिव और एन के शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सरबजीत सिंह झिंझर को यूथ विंग का प्रधान, बीबी हरगोबिंद कौर को महिला अकाली दल की प्रधान और रणबीर सिंह राणा को एस.ओ.आई का प्रधान बनाया गया है।
बादल की अध्यक्षता में आज घोषित कोर कमेटी में 31 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें बलविंदर सिंह भूंदड़, स. हरजिंदर सिंह धामी, श्री नरेश गुजराल, परमजीत सिंह सरना, हीरा सिंह गाबड़िया, गुलजार सिंह रणीके, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, सिकंदर सिंह मलूका, बीबी हरसिमरत कौर बादल, मनजीत सिंह जी.के, शरनजीत सिंह ढ़िल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया, सुच्चा सिंह लंगाह, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, लखबीर सिंह लोधीनंगल, श्री एन के शर्मा, मनतार सिंह बराड़, बलदेव सिंह खहरा, श्री एस आर कलेर, जोगिंदर सिंह जिंदू, तीर्थ सिंह माहला, रणजीत सिंह ढ़िल्लों, वरदेव सिंह मान, गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना, श्री कमल चेतली, हरप्रीत सिंह कोटभाई, सुखदीप सिंह शुकार और दरबारा सिंह शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, पांच पदेन सदस्यों में मीडिया प्रमुख हरचरण सिंह बैंस, यूथ अकाली दल अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिझर, महिला अकाली दल अध्यक्ष बीबी हरगोबिंद कौर, एसओआई अध्यक्ष रणबीर सिंह राणा ढिल्लों और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर शामिल हैं।