सुप्रीम कोर्ट ने नए वर्किंग दिशानिर्देश जारी किए, स्टाफ को दो दिन घर से काम करने की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट के नए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने अपने स्टाफ के लिए नए कार्य दिशानिर्देश जारी किए हैं। अब सभी विभागों के कर्मचारी सप्ताह में दो दिन घर से काम करेंगे। इसके साथ ही सभी जज कार पूलिंग करेंगे। रजिस्ट्री से जुड़े 50 प्रतिशत स्टाफ को भी घर से काम करने की अनुमति दी गई है। सोमवार, शुक्रवार और अन्य घोषित मिसलेनियस डे पर मामलों की सुनवाई केवल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। इसके अलावा, अन्य कार्य दिवसों पर भी सुनवाई ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद लिया गया है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए निर्देश
कोर्ट ने रजिस्ट्री विभाग को यह निर्देश दिया है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए लिंक समय पर भेजे जाएं और तकनीकी सहायता हमेशा उपलब्ध रहे। ताकि अदालत की कार्यवाही में कोई बाधा न आए। इस संबंध में एससी सचिव जनरल भारत पराशर ने एक सर्कुलर जारी किया है।
