काेंड़ागांव के पांच युवा तीरंदाजाें का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

काेंड़ागांव, 26 फ़रवरी (हि.स.)। जिले से पांच युवा तीरंदाज प्रीतेश सिंह, मेधांग्श, धोरिया, नव्या देवांगन और चंद्ररेख सेठिया का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
चयनित उक्त पांच तीरंदाज विजयवाड़ा में 18 से 25 मार्च तक आयाेजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इन युवा तीरंदाजाें ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह सभी खिलाड़ी नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकाें के गांवों से आते हैं। इन्होंने 26 फरवरी को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले से कुल 23 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया था, जिसमें से उक्त पांच तीरंदाजाें का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आईटीबीपी के डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह के मार्गदर्शन में जवान नक्सल क्षेत्र से प्रतिभाओं की खोज कर रहे हैं। इन युवा तीरंदाजों को आईटीबीपी के हवलदार जीडी त्रिलोचन मोहंत वर्ष 2016 से प्रशिक्षण दे रहे हैं। आईटीबीपी के जवान लगातार इन युवा तीरंदाजाें को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा काे निखारने में महत्चपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे