Newzfatafatlogo

सोनीपत में आआपा काे झटका दो नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

 | 
सोनीपत में आआपा काे झटका दो नेताओं ने भाजपा का दामन थामा


सोनीपत, 26 फ़रवरी (हि.स.)। आम आदमी

पार्टी काे सोनीपत में करारा झटका लगा है। आआपा के दो प्रदेश स्तर के नेताओं ने बुधवार काे भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित

मोहन लाल बडौली ने प्रदेश के संयुक्त सचिव सतीश राज देशवाल और प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट

नकीन मेहरा काे पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया है।

भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि देश और प्रदेश में एक माहौल है जनता भाजपा

में विश्वास है प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

की नेक नीयति और नीति में विश्वास व्यक्त करने वाले लोगों ने लगतार भाजपा परिवार में

आस्था जताते हुए शिरकत की है। बुधवार को राई रेस्ट हाऊस में एक सादे कार्यक्रम में

भाजपा में प्रदेश स्तरीय दो नेताओं के आने से भाजपा परिवार को ताकत मिली है। लोगों

का विश्वास बढा है, विकास के प्रति, बिना खर्ची, बिना पर्ची के नौकरी का मिलना, समान

रुप से प्रदेश में सबके काम होना , भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण देना है यह प्रदेश में

स्वच्छ वातावरण को देख कर दूसरी पार्टी के नेताओं ने भाजपा में आने का सिलसिला जारी

है। जिला अध्यक्ष जसबीर दोदुआ भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना