Newzfatafatlogo

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विजय कुमार मंडल समेत शपथ लिए मंत्रियों को दी बधाई

 | 
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विजय कुमार मंडल समेत शपथ लिए मंत्रियों को दी बधाई


अररिया , 26 फरवरी(हि.स.)।

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल में भाजपा के सात नए विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जिसमें 3 पिछड़ा, 2 अतिपिछड़ा और 2 स्वर्ण कोटे से मंत्री बनाया गया। अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सभी शपथ लिए नए मंत्रियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके मंत्री बनने से बिहार का सम्पूर्ण विकास का भरोसा होगा।

सांसद ने अररिया के सिकटी विधायक विजय मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये जिला के लिए गौरव की बात है। सिकटी विधायक विजय मंडल जी के मंत्री बनने से समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जिलेवासियों में खुशी की लहर है, निश्चित ही इससे जिला के विकास को गति मिलेगी। विजय मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर सांसद प्रदीप सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर