Newzfatafatlogo

संगठन पर्व का उद्देश्य पार्टी की मजबूती और सर्व स्पर्शी विस्तार :सुनील बंसल

 | 
संगठन पर्व का उद्देश्य पार्टी की मजबूती और सर्व स्पर्शी विस्तार :सुनील बंसल


संगठन पर्व का उद्देश्य पार्टी की मजबूती और सर्व स्पर्शी विस्तार :सुनील बंसल


-भाजपा की प्रदेश कार्यालय में बैठक, संगठन पर्व पर चर्चा

रांची, 24 फरवरी( हि.स.)। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री और चुनाव अधिकारी सुनील बंसल, लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक और चुनाव अधिकारी संजय जायसवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व पार्टी की मजबूती और सर्वस्पर्शी विस्तार का पर्व है। भाजपा विचारधारा आधारित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और आज देशभर में 13.50 करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में संगठन महापर्व का कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें झारखंड भी शामिल है।

सशक्त भाजपा से ही विकसित और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार होगा, इस पर उन्होंने विशेष बल दिया। भाजपा संगठन विस्तार में महिला सशक्तिकरण को प्रमुख प्राथमिकता देने की बात भी उन्होंने कही।

सांसद संजय जायसवाल ने झारखंड में भाजपा के मजबूत सांगठनिक जनाधार पर चर्चा करते हुए इसे और व्यापक बनाने के लिए चल रहे संगठन पर्व की प्रक्रिया पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह संगठन पर्व भविष्य के कार्यकर्ताओं को तैयार करने का पर्व है।

सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि झारखंड में भाजपा का मजबूत सांगठनिक जनाधार है। जिसे और विस्तृत,व्यापक बनाने की प्रक्रिया संगठन पर्व में चल रही। भाजपा का संगठन कार्य सतत चलने वाला कार्य है।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में संगठन पर्व में थोड़ी देरी हुई, लेकिन समयबद्ध तरीके से इसे पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बूथ से लेकर जिला स्तर तक सांगठनिक संरचना को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी एन सिंह, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, भानु प्रताप शाही, नीलकंठ सिंह मुंडा, सीमा शर्मा सहित संगठन पर्व को सफल बनाने में जुटे जिलों के चुनाव पर्वेक्षक, चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी सहित अन्य शामिल थे।

बैठक का संचालन गणेश मिश्र ने किया, जबकि विषय प्रवेश प्रदेश महामंत्री और चुनाव अधिकारी सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे