Newzfatafatlogo

भाजपा ने नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की

 | 
भाजपा ने नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की


प्रयागराज, 11 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में अपने चार प्रत्याशी उतारे थे और भाजपा के चारों प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लिया।

इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में जीते हुए सभी प्रत्याशी पार्षद गुलाब पटेल, पार्षद ज्ञानेंद्र मिश्रा, पार्षद सुनीता चोपड़ा और पार्षद राममिलन पासी को माला पहनाकर जीत की बधाई दी। कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के विचारों की जीत और प्रयागराज नगर निगम को आगे बढ़ाने की जीत है।

बधाई देने वालों में डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर, सांसद प्रवीण पटेल, अवधेश चंद्र गुप्ता, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर उपेंद्र सिंह, पार्षद किरन जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, राजेश केसरवानी मनीष केसरवानी, आंनद वैश्य सुदर्शन, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जीत की बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र / राजेश