Newzfatafatlogo

छत्तीसगढ़ विधान सभा:साय सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं को सशक्त किया : राज्यपाल रमेन डेका

 | 
छत्तीसगढ़ विधान सभा:साय सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं को सशक्त किया : राज्यपाल रमेन डेका


रायपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की आज (सोमवार) शुरुआत करते राज्यपाल रमेन डेका ने अपने अभिभाषण में साय सरकार के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य की साय सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं को सशक्त किया है। खेतिहर मजदूरों के साथ न्याय और किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले 25 वर्षों में विकास के नए मील के पत्थर स्थापित किए हैं।राज्यपाल डेका ने कहा कि सरकार ने अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर जनता के समक्ष अपनी उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है। नगरीय निकायों में नई निर्वाचित संस्थाओं का गठन हो चुका है, और “ट्रिपल इंजन” सरकार राज्य में तेज गति से विकास कार्य करेगी।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा की रजत जयंती वर्ष है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर है। किसानों को फसल का उचित दाम दिया जा रहा है। राज्य में खेती को बढ़ावा मिल रहा है। जैविक खेती, जलवायु परिवर्तन पर काम हो रहा है, 69 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं में समृद्धि आई है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद आखिरी सांस ले रहा है। इस साल धान खरीद ने रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। राज्य सरकार किसानों को हाई टेक करने की दिशा में कार्य कर रही है।

राज्‍यपाल ने कहा प्रदेश में अब 24 घंटे सातों दिन दुकानें खुली रहेंगी। इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार स्‍ट्रीट वेंडर को ध्‍यान में रखते हुए आगे काम कर रही है। ग्राहकों को विशेष सुविधा मिलेगी। राज्यपाल रमेन डेका ने अभिभाषण में कहा कि विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए सरकार काम कर रही है। अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। पिछले 25 सालों में प्रदेश अनेक विकास के काम हुए हैं। सरकार विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर काम कर रही है। सरकार अपने काम का लेखा-जोखा पेश करेगी। अर्बन एरिया के लिए नई सरकार चुनी गई है। अब प्रदेश में तीसरे इंजन की सरकार बन गई है।इस बार क्षेत्र की जनता को अपने यहां मेयर का चुनाव करने के लिए प्रत्यक्ष प्रणाली का मौका मिला है। स्टार्टअप में बेहतर योजना से युवाओं को लाभ मिल रहा है।

राज्यपाल ने बताया कि केंद्र से छत्तीसगढ़ को 2025-26 के बजट में रेल विकास में 6000 करोड़ से ज्यादा की राशि को मंजूरी मिली है, जिसका फायदा लोगों को होगा। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टोका-टाकी भी की। उन्होंने कहा कि अगर यात्री ट्रेनें बंद है और लोग परेशान हो रहे हैं।अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने कहा कि खेतिहर मजदूरों के साथ न्याय हुआ है। किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। किसानों को फसल का उचित दाम दिया जा रहा। राज्य में खेती को बढ़ावा मिल रहा है। जैविक खेती, जलवायु परिवर्तन पर काम हो रहा है।

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 27 और 28 फरवरी को प्रस्तावित है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा