अर्जुनी में आदिवासी महिला इंदु ध्रुव बनी सरपंच

धमतरी, 23 फ़रवरी (हि.स.)। ग्राम पंचायत अर्जुनी के इतिहास में पहली बार आदिवासी समाज से सरपंच मिला है। नवनिर्वाचित सरपंच इंदु ध्रुव ने नशामुक्त एवं आदर्श गांव बनाने सहित अन्य दिशा में गंभीरता से कार्य करने की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया था। महिलाओं ने भी पूरे जोश के साथ इस चुनौती को स्वीकार किया। ग्राम पंचायत अर्जुनी के इतिहास में पहली बार सरपंच पद के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग आरक्षित हुआ था। इसमें भाजपा समर्थित इंदू ध्रुव व कांग्रेस समर्थित पूर्णिमा ध्रुव के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सरिता मरकाम एवं कौशिल्या ध्रुव चुनावी मैदान में थे। इससे यहां का मुकाबला बेहद रोचक हो गया था। अंततः भाजपा समर्थित प्रत्याशी इंदू ध्रुव ने शानदार जीत हासिल की और तो और 20 वार्ड वाले इस पंचायत में लगभग 15 वार्ड में भाजपा के पंच प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इस प्रकार ग्राम पंचायत अर्जुनी की अनुसूचित जनजाति वर्ग की इंदू ध्रुव पहली सरपंच बनी। नवनिर्वाचित सरपंच इंदु ध्रुव ने कहा कि आज महिलाएं भी हर क्षेत्र में नये आयाम गढ़ रही है। गांव की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। अपने स्तर पर इसके लिए पूर्व में प्रयास भी किया। इसके बाद महिलाओं का साथ मिलने पर वह अपने वार्ड से पिछले कार्यकाल में चुनाव लड़कर पंच बनी थी। कार्यों को देखते हुए उन्हें सरपंच चुनाव लड़ने का अवसर मिला। इस चुनौती को भी उन्होंने स्वीकार किया और सबके सहयोग से शानदार जीत हासिल की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अर्जुनी को आदर्श गांव बनाना है। इसके लिए नशामुक्ति, कानून व्यवस्था की दिशा में गंभीरता से कार्य करने की बात कही। तालाब सुंदरीकरण सहित गांव विकास के लिए योजना बनाकर कार्य करने की बात कही। जीत के बाद उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा से मुलाकात की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपाई कालीदास सिन्हा, गजेन्द्र सहित पंचगण मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा