झारखंड में बढ़ी ठंड, तीन डिग्री गिरा तापमान
रांची, 24 फ़रवरी (हि.स.)।
झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले दो तीन पूर्व हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर अब भी जारी है। यही वजह है कि रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जहां रांची में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री था वहीं सोमवार को घटकर तापमान 13.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में रविवार की तुलना में सोमवार को एक डिग्री की बढोत्तरी दर्ज की गई।
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान में सरायकेला में 34.8 डिग्री, जबकि सबसे कम तापमान चतरा में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है। 27 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में आंशिक बादल छाने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर में 30.5 और 17 डिग्री, डालटेनगंज में 31.5 और 14.2 और बोकारों में अधिकतम 33.1 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak