Newzfatafatlogo

भोपाल: प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के समक्ष भाजपा में शामिल हुए पांढुर्ना के कांग्रेस नेता

 | 

भोपाल, 13 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पांढुर्ना के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष पांढुर्ना के पूर्व जनपंद अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि गणेश पदमाकर, नगर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष राहुल टोम्पे, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता दादु सांबारे, हर्षद पोपली, टीनु बालपाण्डे, रजत, गोपाल रोडे़, बालक गोंडे, योगेश सोनेकरे, रविन्द्र कामड़े, कुंवरलाल चौधरी एवं ओमप्रकाश वधवा सहित युवक कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/मुकेश