कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का खूंटी में किया जोरदार स्वागत

खूंटी, 22 फ़रवरी (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी के राजू का पांच दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान चाईबासा जाने के क्रम में शनिवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भगत सिंह चौक में उनका स्वागत किया। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने झारखंडी पारंपरिक माला और मुकुट पहना कर उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष की अगुवाई में प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष, सांसद कालीचरण मुंडा, बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता आदि ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चाईबासा के लिए रवाना हो गये। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे भी लगाए और नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रखंड कमेटी ने भी मुरहू में प्रभारी का सहकरिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नईमुद्दीन खां की अध्यक्षता में और जाते में सांसद प्रतिनिधि धर्मदास कंडीर की अध्यक्षता में भी प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया गया।
मौके पर प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा, हेलेन होरो, फुलचंद टूटी, शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा