निजी कंपनी में काम करने वाले सैफगंज के युवक की दिल्ली में मौत
Feb 5, 2025, 17:27 IST
| 
अररिया 05 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज के सैफगंज गांव के 38 वर्षीय सच्चिदानंद भगत की दिल्ली में मंगलवार की शाम को मौत हो गयी। सच्चिदानंद भगत सैफगंज वार्ड संख्या 6 निवासी गुलाबचन्द भगत का इकलौता पुत्र था। असामयिक मौत से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है।मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
सच्चिदानंद भगत दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था।कुछ माह पूर्व अचानक बीमार पड़ने पर वही उपचार करवा रहा था। इसी बीच मंगलवार को अचानक उनका निधन हो गया।जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची परिवार के लोग शोक में बेसुध हो गए और गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। बुधवार को मृतक का शव गांव पहुंचा। जिसके बाद स्थानीय नदी तट पर शव का दाह संस्कार किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर