आध्यात्मिक जागरण और आत्मशुद्धि का महापर्व महाशिवरात्रि : उपमुख्यमंत्री शुक्ल

- उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
भोपाल, 25 फरवरी (हि.स.) । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आत्मचिंतन, भक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक है, जो हमें जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि शिव आराधना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि संयम, समर्पण और आत्म-अनुशासन का संदेश देती है। महाशिवरात्रि की यह रात्रि हमें सिखाती है कि अज्ञान और अंधकार को भगवान शिव की भक्ति और सत्य के मार्ग से दूर किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर शिव साधना के साथ समाज कल्याण, सेवा और परोपकार का संकल्प लें। भगवान शिव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और प्रदेश को सुख, शांति व समृद्धि प्रदान करें।
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत