Newzfatafatlogo

यमुनानगर: भाजपा सरकार किसान हितैषी: श्याम सिंह राणा

 | 
यमुनानगर: भाजपा सरकार किसान हितैषी: श्याम सिंह राणा


यमुनानगर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। हरियाणा सरकार किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। वही किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर वर्ष 6000 रुपये देने का काम कर रही है। यह योजना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है।

सोमवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों के लिए जहां सरकार एक और लाभकारी योजनाएं लेकर आ रही है वहीं दूसरी ओर मदद कर उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रूपये की राशि प्रतिवर्ष दी जाती है। सभी छोटे किसानों विशेष कर सीमांत सीमाओं पर रहने वाले छोटे किसानों जिनकी एक एकड़ से भी कम भूमि है, उनके लिए यह योजना लाभकारी सिद्ध हो रही है। उनके खाते में पैसे आने से किसान फसल के लिए बीज, कीटनाशक दवाइयां खरीद कर अपनी फसल तैयार करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22000 करोड़ रूपये की 19वीं किश्त जारी की है। जिसके तहत हरियाणा के 18.38 लाख किसानों को 360 करोड़ रूपये सीधे उनके खाते में आएंगे। वहीं अब तक हरियाणा के किसानों को 6203 करोड रुपये का भुगतान किया गया है।

उन्होंने नगर निगम चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। जनता ने भाजपा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर अपना विश्वास जताया है। हम प्रदेश में शहर की सरकार बनाने जा रहे है। वहीं यमुनानगर-जगाधरी के नगर निगम चुनाव में भी महापौर और 22 वार्डों में दो मार्च को भाजपा का कमल खिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग