Newzfatafatlogo

कोण्डागांव: फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए एक ही परिवार के सात बच्चे, जिला अस्पताल में उपचार जारी

 | 

कोण्डागांव,11 जून (हि.स.)। कोण्डागांव जिला के बनजुगानी गांव से मंगलवार 11 जून को एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के सात मासूम बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि, सभी बच्चे आज सुबह घर के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र में गए थे। जहां खेलते-खेलते रतनजोत का बीज खा लिया। इस घटना के बाद सवाल उठने लगा है कि, आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता घटना के दौरान क्या कर रहे थे? साथ ही छोटे बच्चों की हरकतों पर क्यों किसी का ध्यान नहीं गया? रतनजोत का बीज खाने वाले बच्चों में नित्या पोयाम 4 वर्ष पिता गुड़राम, दिवांसी पोयाम 4 वर्ष पिता जड़ीराम, कांति पोयाम 6 वर्ष पिता धनसिंह, आयुष पोयाम 3 वर्ष पिता राजू, शिवानी पोयाम 5 वर्ष पिता राजू, नियासा पोयाम 4 वर्ष पिता गणेशराम और दीपेश पोयाम 4 वर्ष पिता बाइस राम शामिल हैं।

ये सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं, आंगनबाड़ी आए हुए थे, जहां उन्होंने एक साथ रतनजोत का बीज खा लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बच्चों को कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां सिविल सर्जन डॉ आरसी ठाकुर, पीडियाट्रिक डॉ रुद्र कश्यप, मेडिकल ऑफिसर डॉ अनामिका नेताम पीड़ितों का उपचार कर रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन बच्चे उपचार की प्रक्रिया से चिड़चिड़े हो रहे हैं। फिलहाल सभी को डॉक्टरी देखरेख में जिला अस्पताल में ही रखा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव गुप्ता/केशव