राजौरी में 21 वर्षीय महिला ने 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली, अस्पताल में भर्ती
Feb 23, 2025, 20:57 IST
| राजौरी, 23 फ़रवरी (हि.स.)। राजौरी जिले के सुंदरबनी के भजवाल इलाके में रविवार को एक 21 वर्षीय महिला ने अपने घर पर 12 बोर की बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।
अधिकारियों ने बताया कि अपर भजवाल निवासी शिवानी देवी पुत्री गुरधर लाल एक महिला ने घर पर लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे एसडीएम सुंदरबनी में स्थानांतरित कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसे उन्नत उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता