Newzfatafatlogo

तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड इंडियन राउंड बालक टीम को स्वर्ण पदक

 | 
तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड इंडियन राउंड बालक टीम को स्वर्ण पदक
तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड इंडियन राउंड बालक टीम को स्वर्ण पदक


रांची, 21 नवंबर (हि.स.)। भरतपुर (राजस्थान) में 16 से 22 नवंबर तक आयोजित 43वें जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में मंगलवार को झारखंड जूनियर बालक इंडियन राउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीते।

इस टीम में समीर बेहरा, अरविंद टुडू, सुनील कुमार, चितरंजन शामिल थे. बालिका इंडियन राउंड टीम ने कांस्य पदक हासिल किए। इस टीम में वर्षा खलखो, काजल कुमारी, मधु कुमारी, अप्रैल टुडू भी शामिल थीं।

झारखंड टीम की इस जीत के लिए विजेताओं को एवं टीम के साथ प्रशिक्षक मोहन साहू, श्वेता पांडे, शिवकुमार महतो, सुमित मिश्रा, डी साईंश्वरी को झारखंड तीरंदाजी संघ के सभी पदाधिकारीगण एवं खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में अब तक कूल 5 पदक (2 स्वर्ण, 01 रजत, 02 कांस्य पदक) झारखंड टीम ने जीते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना/चंद्र प्रकाश