सोमयज्ञ को वैश्विक स्वरूप दिया जाएगा, 100 देशों के श्रद्धालु आनलाइन शामिल होंगे यज्ञ में

मंदसौर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। आगामी अप्रैल माह में नगर के कला खेत प्रांगण में आयोजित होने वाले विराट सोम यज्ञ का निमंत्रण भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर हो के अवसर पर भगवान श्री पशुपतिनाथ को प्रदान किया गया आयोजन समिति ने सोम यज्ञ की सफलता के लिए भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना भी की पश्चात मंदिर के ही सभागार में आयोजित बैठक आयोजित हुई जिसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
भगवान शिव पशुपतिनाथ को सोम यज्ञ के निमंत्रण देने के समय श्री चैतन्य आश्रम मैनपुरिया के पूज्य संत चिमनी महेश चेतन जी महाराज का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। आयोजन समिति के संयोजक सांसद सुधीर गुप्ता अध्यक्ष प्रहलाद काबरा, गरोठ क्षेत्र के विधायक चंदर सिंह सिंह सिसोदिया तथा समिति के पदाधिकारी गण ओर सदस्यगण भी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए सौम्यज्ञ आयोजन समिति के संयोजक व सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा में सोम यज्ञ सभी यज्ञों में सबसे बड़ा यज्ञ माना जाता है। प्रकृति को संतुलित करने और मानव मात्र के कल्याण के लिए यह यज्ञ मंदसौर नगर में किया जा रहा है लगभग 2 हजार जोड़े 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक 6 दिनों तक चार पालियों में चलने वाले इस यज्ञ में आहुति देंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि मंदसौर को केंद्र में रखकर आयोजित इस विराट सोम यज्ञ को वैश्विक स्वरूप भी प्रदान किया जाएगा। दुनिया के 100 देशों के भी श्रद्धालु आन लाइन सम्मिलित हों यह भी व्यवस्था की जा रही है। आपने कहा कि सोम यज्ञ में शुद्धता और स्वच्छता का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाएगा। सनातन हिंदू परंपरा की प्रत्येक जाति और वर्ग के श्रद्धालु सोमयज्ञ में सम्मिलित होंगे।
गरोठ क्षेत्र के विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह हम सब लोगों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि सभी यज्ञों में सर्वश्रेष्ठ सोम यज्ञ का आयोजन मंदसौर की पावन धरा पर होने जा रहा है गरोठ क्षेत्र से भी अधिक से अधिक श्रद्धालु जोड़े इससे यज्ञ में शामिल होंगे ऐसे प्रयास किए जाएंगे।
सोमयज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद काबरा ने नगर और आंचल वासियों से सोम यज्ञ में सम्मिलित होने और सहयोग करने का आह्वान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया