Newzfatafatlogo

दिल्ली नगर निगम की मंगलवार को हुई बैठक अनैतिक और अवैध: भाजपा

 | 
दिल्ली नगर निगम की मंगलवार को हुई बैठक अनैतिक और अवैध: भाजपा


नई दिल्ली, 25 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली भाजपा महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह और प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आज हुई बैठक को अनैतिक व अवैध बताया है।

भाजपा नेताओं ने यहां एक बयान में कहा कि दिल्ली भाजपा महापौर द्वारा नगर निगम अधिनियम 1952 (डीएमसी एक्ट 1952) का उल्लंघन कर एमसीडी सदन की अवैध रूप से की गई बैठक की कार्यवाही की कड़ी निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि इस सदन की बैठक को नगर निगम आयुक्त और संपूर्ण विपक्षी पार्षदों की अनुपस्थिति में आयोजित किया गया। इसमें मुश्किल से 25 से 30 आआपा के पार्षद ही उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि एजेंडा में कई ऐसे पुराने मुद्दे शामिल थे, जिन्हें कई बार टाला गया है। इससे एमसीडी पर गंभीर आर्थिक दुष्प्रभाव पड़ सकता है, जिसकी जांच आवश्यक है।

भाजपा नेताओं ने आयुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए आग्रह किया कि वह 25 फरवरी को आयोजित सदन बैठक को अवैध एवं परित्यक्त घोषित करें।

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने आज इस संदर्भ में एक विरोध पत्र निगमायुक्त को सौंपा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी