Newzfatafatlogo

कार्यकर्ताओं को सम्मान दें मंत्री और विधायक : के राजू

 | 
कार्यकर्ताओं को सम्मान दें मंत्री और विधायक : के राजू


रांची, 24 फ़रवरी (हि.स.)।

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने सोमवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग रामगढ़, चतरा, कोडरमा के जिलाध्यक्ष, प्रमंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी भावनाओं से प्रभारी को अवगत कराया, जिसमें विस्थापितों को मुआवजा और प्रखंडों में संगठन की स्थिति, सरकार और संगठन में सामंजस्य पर बल दिया।

मौके पर प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी का सम्मान है। उन्होंने सभी विधायक और मंत्रियों से कार्यकर्ताओं को सम्मान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता हैं तो आप विधायक और मंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन के लिए दिन-रात पसीना बहाने वाले कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती के प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि जब लीडरशिप डेवलप होगा तो संगठन मजबूत होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य में विस्थापन एक बड़ी समस्या है और जो विस्थापित हुए हैं उनको मुआवजे के लिए पार्टी पूरी मजबूती के साथ आवाज बुलंद करेगी। मुआवजे की राशि केन्द्र सरकार हड़पना चाहती है, लेकिन हम विस्थापितों का पैसा और उनका हक लेकर रहेंगे। कार्यक्रम को जेपी पटेल, अम्बा प्रसाद, हजारीबाग जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, रामगढ़ जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, कोडरमा जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, चतरा जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने संबोधित किया। मौके पर इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, योगेंद्र साव, शहज़ादा अनवर, अभिलाष साहु, सतीश पौल मुजनी, शांतनु मिश्रा समेत अन्य शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak