हत्या मामले एक को आजीवन कारावास

दुमका, 24 फ़रवरी (हि.स.)। हत्या के एक आरोपित को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सोमवार को सुनाई है। सजा एडीजे-4 धर्मेन्द्र कुमार सिंह की अदालत ने सुनाया है।
दोषी अभियुक्त जरमुंडी थाना क्षेत्र के बैगनथारा गांव निवासी कमलेश मांझी है। हालांकि अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया। दोषी अभियुक्त को न्यायालय ने आजीवन कारावास के साथ 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर अभियुक्त को एक वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी।
जानकारी के अनुसार न्यायालय ने जरमुंडी थाना कांड संख्या 66/2016 में सजा सुंनायी। सरकार की ओर से एपीपी भवेंद्र सोरेन बहस कर रहे थे। सुनवाई के दौरान कुल 12 गवाह पेशी हुई। न्यायालय ने दोनों पक्षों की ओर से बहस सुनने के बाद यह फैसला सुनाया है। एपीपी भवेंद्र सोरेन ने बताया कि जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के खुटहरी निवासी वकीलचंद्र दर्वे के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि एक जुलाई 2016 को समय करीब नौ बजे दिन में सूचना मिली कि हरिल मांझी, केशव कुमार, प्रमिला देवी, कौशल्या देवी, कमलेश मांझी सहित अन्य चार-पांच अज्ञात उनके खेत की जुताई कर रहे थे। जब वकील चंद्र दर्बे के लड़के अनंत कुमार दर्वे, उनका भतीजा प्रदीप दर्वे, लाल बिहारी दर्वे, मुकेश दर्वे, मूर्ति देवी ने मिलकर जमीन जोतने से आरोपी को मना किया। इसपर कमलेश मांझी ने तलवार से जान मारने की नीयत आनंद कुमार दर्वे पर प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। जब वकील चंद्र दर्वे अपने बेटे को बचाने के लिए दौड़ा तो आरोपित ने उस पर भी हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में आनंद को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार