Newzfatafatlogo

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रबंध पर्षद के सदस्य बने पीटर मुंडू

 | 
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रबंध पर्षद के सदस्य बने पीटर मुंडू


खूंटी, 25 फ़रवरी (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और खूंटी के सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रबंध पर्षद का सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रबंध पर्षद का सदस्य मनोनीत होने पर सांसद कालीचरण मुंडा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुद्दीन खान, फिरोज आलम, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता, रनिया प्रखंड अध्यक्ष जोन कंडुलना, सुनीता गोप, शांता खाखा, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, जुनैद अंसारी, सुनील मुंडा, बबलू, बंधु गंझू,, अदित्य गंझू, आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा