चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय के बाहर विस्फोट, जांच जारी
चंडीगढ़ में विस्फोट की घटना
चंडीगढ़: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर एक विस्फोट की घटना सामने आई है, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
यह धमाका चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में हुआ। पुलिस इस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह विस्फोट गंभीर नहीं था। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब बीजेपी कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। घटनास्थल से छर्रे भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल, धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और पूरे क्षेत्र को प्रशासन ने घेराबंदी कर लिया है।
#WATCH | Chandigarh: Teams of CFSL and Chandigarh Police officials carry out an investigation outside the Punjab BJP Office in Chandigarh's Sector 37 after a suspicious explosion was heard here. pic.twitter.com/TgVZs8cJba
— News Media (@NewsMedia) April 1, 2026
