Newzfatafatlogo

जींद : विरोधी पार्टियों के बहकावे में नहीं आएगी जनता: रेखा शर्मा

 | 
जींद : विरोधी पार्टियों के बहकावे में नहीं आएगी जनता: रेखा शर्मा


जींद, 23 फ़रवरी (हि.स.)। जुलाना कस्बे की परशुराम धर्मशाला में भाजपा की राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा रविवार को पहुंची और जनसभा को संबोधित किया। रेखा शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है और जुलाना में भाजपा का उम्मीदवार ही जीतेगा। विरोधी पार्टी के लोगों ने गलत प्रचार कर दिया था, एक समय था जब लोग बहकावे में आ गए थे लेकिन अब नही आएंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार के साथ लोग चलेंगे।

पूरा प्रदेश भाजपा के साथ हैं। रात के 12 बजे भी मुख्यमंत्री मिलते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जमीन से जुड़े हुए हैं। प्रदेश के मंत्री और सांसद की हर सीट पर जिम्मेवारी लगाई गई है। रेखा शर्मा ने भाजपा के उम्मीदवार डा. संजय के पक्ष में वोट करने की अपील की। रेखा शर्मा की मौजूदगी में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा पार्टी का पटका पहन लिया। रेखा शर्मा ने कहा कि भाजपा में एक कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, डा. संजय जांगडा, सत्यवान खटकड़, डा. पुष्पा तायल आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा