Newzfatafatlogo

विज्ञान व वैज्ञानिक सोच से होकर जाता सामाजिक विकास का रास्ता : प्रो. सतीश वर्मा

 | 
विज्ञान व वैज्ञानिक सोच से होकर जाता सामाजिक विकास का रास्ता : प्रो. सतीश वर्मा


विज्ञान व वैज्ञानिक सोच से होकर जाता सामाजिक विकास का रास्ता : प्रो. सतीश वर्मा


विज्ञान हमारे संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक : डॉ. संगीता सैनीहिसार, 26 फरवरी (हि.स.)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी खान बहादुर में मॉनिटरिंग एंड मेंटरिंग का स्कूल में हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट 2024-25 का आयोजन किया गया। इसमें गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सतीश वर्मा ने बच्चों को साइंस इन डेली लाइफ विषय पर क्यों और कैसे जैसे प्रश्नों का उत्तर ढूंढने के लिए प्रेरित किया।प्रो. सतीश वर्मा ने बताया कि सामाजिक विकास का रास्ता विज्ञान और वैज्ञानिक सोच से होकर जाता है। उन्होंने रूढ़िवादिता की धारणाओं को विज्ञान से प्रमाणित किया, जैसे शमशान घाट में फास्फोरस के जलने को भूत से जोड़ना, तुलसी पूजा, पीपल पूजा, जैसी धारणाओं को वैज्ञानिक आधार बताया। साथ ही उन्होंने भौतिकी के प्रयोग जैसे फोर्स लाइटवेट इलेक्ट्रिसिटी की बेसिक एक्टिविटीज करके दिखाई तथा अलग-अलग प्रकार के पौधों और फूल पत्तियों से उनका परिचय करवाया। उन्होंने बच्चों को विज्ञान पढ़ने, सोने व जीवन में ढ़ालने पर जोर दिया।प्राचार्या डॉ. संगीता सैनी ने स्कूल में पहुंचने पर प्रो. सतीश वर्मा का स्वागत किया व विद्यार्थियों को जानकारी देने पर उनका आभार जताया। उन्होंने विज्ञान को सामाजिक बदलाव व चेतना का आधार बताया और कहा कि विज्ञान हमारे संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक है, इसलिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपना ही विज्ञान पढ़ें और विज्ञान को पढ़ाया। इस प्रोग्राम में साइंस फैकल्टी से सुमित कुमार, राजेश तक्षक, डॉक्टर एकता व अर्चना मैडम सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर