Newzfatafatlogo

किसानों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार निंदनीय: शिवसेना

 | 

जम्मू, 13 ुरवरी (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर ईकाई प्रमुख मनीश साहनी ने किसानों के अंदोलन को लेकर हरियाणा के शंभु बार्डर पर सुरक्षाबलों द्वारा बल प्रयोग, आंसु गैस के सैंकड़ों गोले दागने, किलेबंदी तथा बर्बरतापूर्ण व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए इसे तानाशाही रवैया करार दिया है।

पार्टी प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि देश के अन्न दाताओं के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार तानाशाही की निशानी है। किसान अपने जायज हकों पर आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं और हरियाणा तथा दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही किलेबंदी और सुरक्षा बलों की तैनाती से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश के अन्न दाता नहीं जैसे किसी दुशमन देश की सेना आगे बढ़ रही हो।

साहनी ने कहा कि अगर ऐसी ही मुस्तैदी और पुख्ता प्रबंध जम्मू-कश्मीर से सटी भारत-पाक तथा लेह लद्दाख सीमा पर होते तो शायद आज जम्मू-कश्मीर में आंतकवाद नहीं पनपता और सैंकड़ों बेगुनाहों और सुरक्षा कर्मियों को शहादत नहीं देनी पड़ती।

साहनी ने कहा कि भारतीय संविधान और कानून भारतीय नागरिकों को अपने जायज हकों के लिए धरना प्रदर्शन और आवाज बुलंद करने की आजादी देता है। मगर भाजपा शासित राज्यों और केंद्र सरकार की ओर से किसानों के अंदोलन को दबाने के लिए तानाशाह प्रबंधों को अंजाम दिया जा है। साहनी ने कहा कि पूरा देश अन्न दाताओं के साथ खड़ा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान