Newzfatafatlogo

एसकेएमयू के दिग्घी कैम्पस में कॉलेज कर्मी ने पिया फिनाइल, इलाजरत

 | 
एसकेएमयू के दिग्घी कैम्पस में कॉलेज कर्मी ने पिया फिनाइल, इलाजरत
एसकेएमयू के दिग्घी कैम्पस में कॉलेज कर्मी ने पिया फिनाइल, इलाजरत


दुमका,10 जून(हि. स.)। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय मुख्यालय के दिग्घी परिसर में एक कर्मी ने फिनायल पीकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में आनन- फानन में इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार एसपी कालेज के कर्मी अमर आर्चर टुडू दो साल से एरियर भुगतान के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे थे, जिन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये से तंग आकर सोमवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में फिनाइल पीकर जान देने का प्रयास किया।

गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। पत्नी ने इसके लिए एसपी कालेज और विवि प्रशासन को दोषी ठहराया है। पत्नी अनीता मुर्मू ने बताया कि पति ने अक्टूबर 2012 में एसपी कालेज में नन टीचिंग स्टाफ के रूप में योगदान किया। योगदान करने के बाद से उन्हें एरियर का भुगतान नहीं किया दिया जा रहा था। वर्ष 2015 में इसके लिए हाई कोर्ट में केस किया। जून 2022 को अदालत ने एरियर भुगतान करने का आदेश दिया। इसके बाद से पति एरियर भुगतान को लेकर कालेज से विवि का चक्कर लगाते रहे। लेकिन हमेशा आश्वासन देकर लौटा दिया जाता। पत्नी का आरोप है कि जानबूझ कर परेशान करने की वजह से अमर तनाव में चल रहे थे।

हिंदुस्थान समाचार/नीरज