Newzfatafatlogo

जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई

 | 

जम्मू 04 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद गुरूवार सुबह मौसम साफ हो गया जबकि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के 8.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में पिछली रात के 7.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम में पिछली रात के 2.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 6.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 6.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पिछली रात के 2.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 10.4 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्वानुमान के संबंध में उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अलग.अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 6 और 10 अप्रैल तक आम तौर पर शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान