Newzfatafatlogo

धमतरी : नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे लगे पसरा, ठेलों को हटाया गया

 | 
धमतरी : नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे लगे पसरा, ठेलों को हटाया गया
धमतरी : नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे लगे पसरा, ठेलों को हटाया गया


धमतरी : नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे लगे पसरा, ठेलों को हटाया गया


अतिक्रमणदस्ता के साथ हुई नोंकझोंक

निगम ने जब्त किए अवैध होर्डिंग, अवैध कब्जों को हटाने निगम का चल रहा प्रयास

धमतरी, 13 फरवरी (हि.स.)। नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण व अतिक्रमण को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर से नगर निगम की टीम यातायात विभाग के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान कुछेक स्थानों में निगम कर्मियों से लोगों की नोंकझोंक भी हुई।

घड़ी चौक से गोल बाजार और बस स्टैंड में सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान निगम कर्मचारियों के साथ कई व्यवसायियों ने बहस भी की। सड़क किनारे फैले सामान से यातायात प्रभावित होता है। इस मामले में समय-समय पर चेतावनी भी दी जाती है इसके बावजूद भी कई व्यवसायी सड़क तक अपना सामान फैला कर रखते हैं। मंगलवार को नगर निगम का अतिक्रमण तोडू दस्ता निकला। घड़ी चौक से होते हुए आमापारा गोल बाजार से वापस घड़ी चौक तक पहले कार्रवाई की गई।

इस दौरान गोल बाजार के पास एक व्यवसायी ने अपना धौंस दिखाते हुए ऊपर की पहुंच बताकर नगर निगम कर्मचारियों से बहस भी करने लगा। उसका सामान सामने तक फैला रहता है जिससे यातायात और पार्किंग में लोगों को परेशानी होती है। इसके बाद टीम बस स्टैंड पहुंची जहां पर कई लोग सड़क पर व्यवसाय करते हुए नजर आए। कोई रेस्टोरेंट वाला सड़क पर चूल्हा लगा कर रखा रहता है तो कोई निगम के दुकान के सामने अन्य व्यवसाय करते हुए पाया गया। कई लोगों का सामान जब्त किया गया और कई लोगों पर फाइन भी किया गया। बस स्टैंड के गेट के किनारे दूसरे दुकान के सामने में व्यवसाय करने वाले का शेड तोड़ा गया और उसे पर फाइन भी लगाया गया। हिदायत दी गई कि दोबारा वहां पर व्यवसाय ना करें जहां पर उसे दुकान आवंटित है वहीं करें। इस दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह जगत, उप अभियंता कामता प्रसाद नागेंद्र, सुनील साळुंके, श्यामू सोना, गोविंद, बंसी दीप सहित यातायात से उप निरीक्षक के आर साहू, एएसआई आरके साहू, प्रधान आरक्षक उत्तम साहू सहित निगम और यातायात का स्टाफ मौजूद रहा।

लगातार चलेगी कार्रवाई

आयुक्त नगर निगम धमतरी विनय कुमार पोयाम ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी। जनसुविधा को देखते हुए व्यापारी अतिक्रण न करें। निर्धारित स्थान तक दुकानें लगाएं।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा