Newzfatafatlogo

झारखंड में 24 को साफ रहेगा मौसम

 | 

रांची, 23 फ़रवरी (हि.स.)। झारखंड में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार

झारखंड में 24 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। केवल रांची और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाने की संभावना है।

वहीं पिछले तीन दिनों से राज्य भर में गर्जन के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश होने से रांची में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। शाम में कनकनी का एहसास हुआ।

रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, जबकि जमशेदपुर में 31.6 और 16.6, डालटेनगंज में 33.6 और 16.2, बोकारो में 30.1 और 17.1तथा चाईबासा में अधिकतम 33.4 और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak