सर्व समावेशी है केंद्रीय बजट : अन्नपूर्णा देवी

-झारखंड भाजपा महिला मोर्चा ने बजट पर की चर्चा
रांची 22 फरवरी (हि.स.)। झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गांधीनगर कॉन्फ्रेंस हॉल में बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष मति आरती सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनरल मैनेजर रेखा पांडेय, कविता गुप्ता और वरिष्ठ प्रबंधक तेजविंद्र सिंह मौजूद थे। इस दौरान बुद्धिजीवी, प्रोफेसर, डॉक्टर, शिक्षक और सशक्त वर्ग के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और बजट को सराहते हुए खुशी व्यक्त की।मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा यह बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों गरीबों के लिए सर्व समावेशी बजट है। महिलाओं के लिए सशक्तिकरण के बढ़ावा के लिए यह बजट सहयोगी के रूप में है।
माध्यम वर्गीय के लिए पहली बार किसी सरकार ने सोचा है। बच्चों के पोषण के लिए, स्वास्थ के लिए पढ़ाई के लिए ध्यान रखा गया है।अटल टिंकरिग लैब का प्रावधान है। झारखंड के लिए 70,302 करोड़ का रिकॉर्ड बजट दिया गया है। अन्नदाता के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान रखें गए हैं, धन धान्य कृषि योजना ,विमा कवरेज दिया गया, कौशल विकास, निवेश और तकनीक के माध्यम से नए रोजगार पैदा किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि कराधान, ऊर्जा क्षेत्र, शहरी विकास, वित्तीय क्षेत्र नियामक सुधार ओर खनन का व्यापक छह आयामी दृष्टिकोण पर आधारित है। मध्यम वर्ग को बनाने के लिए 12 लाख के आय पर कर छूट दे रही है। किफायती आवास प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई। युवाओं को मेक इन इंडिया मेक फ़ॉर द वर्ल्ड के तहत सशक्त बनाएंगे। अनुसूचित जनजातियों के लिए धरती अबा योजना लाया गया।
आरती सिंह ने कहा ये बजट महिलाओं की प्रथमिकता देते हुए पांच लाख महिलाओं को उधम से जोड़ने का प्रावधान करना बहुत ही सराहनीय है। इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित दीर्घकालिक विकास को बढ़ाकर विकसित भारत की मजबूत नीव रखने का कार्य किया है। भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो कि पिछली कॉंग्रेस की सरकार में सबसे निचली पायदान से पांचवी पर थी। ये मोदी नीति की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
अन्नपूर्णा देवी ने कहा झारखंड सरकार महिलाओं के साथ साथ अब बच्चों को भी छलने का कार्य कर रही है। बच्चों का मैट्रिक का पेपर लीक होना इसी का उदाहरण है। जेपीएससी, जैक सारी संस्थाओं में घुस भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। सरकार भविष्य के साथ खेलवाड़ कर रही हैं। कदाचार में लिप्त हैं,चेतने का नाम नही ले रही है। झारखंड की अबुआ सरकार सिर्फ अपने परिवार हित मे काम कर रही है ,जनहित को भूल चुकी हैं। राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, चोरी डकैती, भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है।
कार्यक्रम प्रभारी सूचिता सिंह, तेजविंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय बजट हर घर का बजट है। सह प्रभारी नीलम चौधरी, महिला मोर्चा महामंत्री सीमा सिंह, रेनू तिर्की उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, मीडिया प्रभारी कुमुद झा, सोनी, शीतल वर्मा, हंसा श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति माया सिसोदिया, निशि जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे