Newzfatafatlogo

पुलिस ने कावंड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

 | 
पुलिस ने कावंड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


फिरोजाबाद, 25 फरवरी (हि.स.)। कांवड यात्रा के दौरान जनपद फिरोजाबाद से गुजरने वाले सभी कांवडियों पर मंगलवार की रात फिरोजाबाद पुलिस द्वारा पुष्प वर्षा कर व सूक्ष्म जलपान कराकर उनका भव्य स्वागत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में कांवड मार्ग की यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ-साथ कांवडियों के आदर सत्कार हेतु जनपद से गुजरने वाले सभी कांवडियों पर विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत जगह-जगह पुष्प वर्षा की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार की रात भी जनपद से गुजरने वाले विभिन्न प्रदेशों व जनपदों से सम्बंधित सभी कांवड यात्रियों का थाना नसीरपुर मार्ग पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद एवं थाना प्रभारी शिकोहाबाद, नसीरपुर व अन्य पुलिसबल द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही सूक्ष्म जलपान कराकर उन्हें गंतव्य पर सकुशल पहुंचने की शुभकामनाओं सहित रवाना किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़