Newzfatafatlogo

गो माता और मां से ही होगा विश्व कल्याण: रमेश भाई ओझा

 | 
गो माता और मां से ही होगा विश्व कल्याण: रमेश भाई ओझा
गो माता और मां से ही होगा विश्व कल्याण: रमेश भाई ओझा


मीरजापुर, 20 नवम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय कथावाचक रमेश भाई ओझा ने कहा कि श्रीकृष्ण को गाय, गीता, गोपी, गोकुल तथा गोवर्धन अत्यंत प्रिय था। प्रभु श्रीकृष्ण हमारे आराध्य हैं और गो-माता के आराधक प्रभु श्रीकृष्ण स्वयं थे। श्रीओझा सोमवार को चुनार के रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान में गोपाष्टमी व छप्पन भोग महोत्सव पर कथामृत से जनसमूह को निहाल कर रहे थे।

राष्ट्रीय कथावाचक रमेश भाई ओझा ने गोपियों की तुलना नारी शक्ति से करते हुए कहा कि आज कुछ लोभियों के कारण दहेज के लिए नारियों को जलाया जा रहा है। गोवर्धन पर बसे जंगलों को काटा जा रहा है। गो-माता को काट कर भक्षण किया जा रहा है। इन सबसे बचने के लिए भावी पीढ़ी में संस्कारयुक्त शिक्षा से भारतीय संस्कृति का विकास करना होगा। श्रीओझा ने सुरभि शोध संस्थान की ओर से संस्कृति, प्रकृति और गो-संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गोपाल कृष्ण, गो माता और मां गंगा से ही विश्व कल्याण होगा। गोवर्धन लीला के प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि जब प्रभु श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र के दंभ को चकनाचूर किया और कहा कि ईश सत्ता को ध्यान में रखते हुए सावधानी के साथ सेवा प्रदान करें। सुरभि गाय श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय थी।

गो-माता में 33 कोटि देवताओं का होता है वास

बृहद गौ-आश्रय स्थल पटेहरा में गोपाष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण व गो माता का पूजन किया। इसके उपरांत गोमाता को गुड़, चना, फल व हलुआ खिलाया।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/बृजनंदन