Newzfatafatlogo

केंद्र ने जॉन बारला समेत बंगाल के 32 भाजपा नेताओं की सुरक्षा वापस ली

 | 
केंद्र ने जॉन बारला समेत बंगाल के 32 भाजपा नेताओं की सुरक्षा वापस ली


कोलकाता, 26 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के 32 भाजपा नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है। इस सूची में उल्लेखनीय नाम जॉन बारला, (पूर्व) आईपीएस देबाशीष धर, शंकुदेव पांडा तथा मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना, नादिया और उत्तर दिनाजपुर जिलों के भाजपा अध्यक्ष शामिल हैं। प्रत्येक व्यक्ति को तीन से छह केंद्रीय सुरक्षा गार्ड मिले थे।

बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, विगत लोकसभा चुनाव के कई सांसद उम्मीदवार भी इस सूची में हैं। हालांकि, इस बारे में भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रया नहीं मिली है।

राज्य के उन भाजपा नेताओं की सूची जिनके सुरक्षा गार्ड वापस ले लिए गए हैं, इस प्रकार हैं -

1) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर

2) कूचबिहार से भाजपा की राज्य कोर कमेटी के सदस्य अभिजीत बर्मन

3) दक्षिण 24 परगना जिलाध्यक्ष अभिजीत दास

4) भाजपा के प्रदेश नेता अजय रॉय

5) नदिया जिलाध्यक्ष अर्जुन विश्वास

6) उलुबेरिया से सांसद उम्मीदवार अरुणोदय पाल चौधरी

7) आरामबाग से सांसद उम्मीदवार अरूपकांति दीगर

8) दक्षिण 24 परगना के जयनगर और माजिलपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 के भाजपा नेता अशोक कंडारी

9) जगदीशपुर से भाजपा नेता अशोक पुरकायस्थ

10) दक्षिण 24 परगना से भाजपा नेता मंदिर ब्रज

11) उत्तर दिनाजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बासुदेव सरकार

12) पूर्व सांसद दशरथ तिरके

13) प्रदेश सह संयोजक देवव्रत विश्वास

14) डायमंड हार्बर से भाजपा नेता देबांग्शु पांडा

15) बीरभूम लोकसभा उम्मीदवार देबाशीष धर

16) भाजपा मुर्शिदाबाद जिलाध्यक्ष धनंजय घोष

17) दक्षिण 24 परगना से भाजपा नेता दीपक हलदर

18) भाजपा नेता जयदीप घोष

19. भाजपा नेताजीवेश चंद्र विश्वास

20) अलीपुरद्वार के पूर्व सांसद जॉन बारला

21) भाजपा नेता लोकनाथ चटर्जी

22) मुर्शिदाबाद भाजपा नेता निर्मल साहा

23) मुर्शिदाबाद भाजपा नेता निभास

24) प्रदेश भाजपा नेता नित्यानंद चटर्जी

25) भाजपा प्रदेश संयोजक पलाश राणा

26) बोलपुर से भाजपा सांसद उम्मीदवार पिया साहा

27) झारग्राम के भाजपा नेता प्रणत टुडू

28) भाजपा नेता प्रणति माझी

29) भाजपा के बोलपुर सांगठनिक जिलाध्यक्ष सन्यासी चरण मंडल

30) भाजपा प्रदेश नेता शंकुदेव पांडा

31) घाटाल भाजपा जिलाध्यक्ष तन्मय दास

32) कूचबिहार जिला के महासचिव तापस दास।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा