Newzfatafatlogo

पुंछ में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित

 | 
पुंछ में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित


पुंछ, 25 फरवरी (हि.स.)। भारतीय सेना ने मंगलवार को चंद्रासी, पुंछ जिले में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया जिसका उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को अपने जीवन की जिम्मेदारी लेने और समाज में सक्रिय योगदानकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना था।

इस कार्यक्रम में कुल 35 नागरिक शामिल हुए जिसमें महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इंटरैक्टिव सत्र, चर्चाएँ और प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को अपने सपनों को पूरा करने, चुनौतियों से पार पाने और अपने समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना था।

भारतीय सेना का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम दूरदराज और वंचित क्षेत्रों में सामाजिक समानता, शिक्षा और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के अपने निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाकर सेना का लक्ष्य एक अधिक समावेशी और समतापूर्ण समाज बनाना है जहाँ सभी को देश के विकास में योगदान देने और आगे बढ़ने का अवसर मिले।

हिन्दुस्थान समाचार / अमरीक सिंह