आज का राशिफल 16 अक्टूबर: जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल 16 अक्टूबर
नई दिल्ली | आज 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार है और दीपावली का पर्व अब केवल पांच दिन दूर है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, राहु कुंभ में, शनि मीन में, गुरु मिथुन में, चंद्रमा कर्क में, केतु सिंह में, सूर्य और शुक्र कन्या में, तथा मंगल और बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।
गुरु चंद्रमा से द्वादश भाव में हैं। इस विशेष दिन पर श्री विष्णु की पूजा और तुलसी का पूजन करें। मस्तक पर केसर और हल्दी का तिलक करें। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आपको सफलता दिलाने में सहायक होगा। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या कहता है और आपका दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि का राशिफल
आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में सकारात्मक बदलाव और नई जिम्मेदारियों में सफलता मिलेगी। व्यापार में रुके हुए कार्य पूरे होंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।
प्रेम जीवन में भावनाओं पर नियंत्रण रखें और करियर पर ध्यान केंद्रित करें। ऑफिस में नए लोग जुड़ सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग: नारंगी और पीला। भाग्य प्रतिशत: 70%
वृष राशि का राशिफल
शुक्र और चंद्रमा की अनुकूल स्थिति वृष राशि वालों को आर्थिक लाभ दिलाएगी। व्यापार में नई डील संभव है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। छात्रों और प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। उपाय: मूंग और गुड़ का दान करें। शुभ रंग: नीला और हरा। भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में लाभकारी रहेंगे। ऑफिस में विवादों से बचें। सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है। प्रेम जीवन में थोड़ी असमंजस हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उपाय: तिल का दान करें। शुभ रंग: हरा और बैंगनी। भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का राशिफल
चंद्रमा आपकी राशि में है, जो कर्क वालों को नौकरी में सफलता दिलाएगा। मीडिया, फिल्म या आईटी क्षेत्र में नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। छात्रों को मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में यात्रा का योग है। आंखों की समस्याओं से सावधान रहें। उपाय: कंबल, चावल और तिल का दान करें। शुभ रंग: सफेद और लाल। भाग्य प्रतिशत: 80%
सिंह राशि का राशिफल
सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की से खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। सूर्य के गोचर से राजनीति में लाभ होगा। छात्रों को असंतोष से बचना चाहिए। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए घूमने जाएं। उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग: नारंगी और लाल। भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का राशिफल
कन्या राशि वालों के घर में उत्सव का माहौल रहेगा। छात्रों को समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। नौकरी में रुका हुआ पैसा आएगा और नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन स्थिर रहेगा। उपाय: श्री सूक्तम का पाठ करें। शुभ रंग: हरा और नीला। भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का राशिफल
तुला वालों का भाग्य मजबूत रहेगा। करियर में संतोष रहेगा, लेकिन परिवार और नौकरी के बीच संतुलन जरूरी है। यात्रा से मन प्रसन्न होगा। बीपी के मरीजों को सावधान रहना चाहिए। उपाय: मूंग का दान करें। शुभ रंग: हरा और आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का राशिफल
मंगल के द्वादश भाव में होने से रियल एस्टेट और वित्त से जुड़े लोग लाभ प्राप्त करेंगे। आध्यात्मिक शांति और आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और मूंग-गुड़ का दान करें। शुभ रंग: नारंगी और लाल। भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का राशिफल
धनु वालों को तनाव से बचना चाहिए। एक समय में एक ही कार्य पर ध्यान दें। ऑफिस में विवादों से दूर रहें। प्रेम जीवन में कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: पक्षियों को दाना-पानी दें और पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 64%
मकर राशि का राशिफल
मकर राशि वालों के लिए धार्मिक माहौल रहेगा। परिवार में खुशी का समय है। व्यवसाय में सही दिशा मिलेगी। छात्रों को तनाव से बचना चाहिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। शुभ रंग: नीला और आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि का राशिफल
गुरु और चंद्रमा के शुभ प्रभाव से कुंभ वालों की पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करें। प्रेम जीवन और पढ़ाई में संतुलन बनाए रखें। शुगर और बीपी के मरीजों को सावधान रहना चाहिए। उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और अन्न दान करें। शुभ रंग: नीला और आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि का राशिफल
मीन राशि वालों को करियर में प्रगति मिलेगी। उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। कफ से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें। उपाय: चने की दाल का दान करें और सूर्य उपासना करें। शुभ रंग: नारंगी और लाल। भाग्य प्रतिशत: 75%