उत्तराखंड में युवा नवाचारों का उत्सव: लोक भवन में AI थीम रूम का उद्घाटन
युवाओं के नवाचारों को मिली पहचान
उत्तराखंड: गुरुवार को देहरादून के लोक भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं और उनके नवाचारों को नई पहचान देना था। इस अवसर पर प्रदेशभर से चुने गए छात्रों के नवाचारों और तकनीकी परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया, जिससे उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की झलक देखने को मिली।
इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आई थीम रूम का उद्घाटन किया। टेक्नोलॉजी हब के माध्यम से 13 जनपदों से 108 अभिनव विचारों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। टेक्नो हब के आई-थीम रूम के निदेशक सिद्धार्थ माधव ने बताया कि इन नवाचारों का उद्देश्य युवाओं को तकनीक, विज्ञान और आधुनिक सोच से जोड़ना है।
Today, Uttarakhand took another meaningful step towards a technology-driven future with the flagging off of “AI on Wheels” and inauguration of the “AI Theme Room” at Lok Bhavan.#AIOnWheels #AIThemeRoom#DigitalUttarakhand #ViksitUttarakhand #DigitalIndia #LokBhavan #Uttarakhand pic.twitter.com/vDtPMx4LGq
— LT GEN GURMIT SINGH, PVSM, UYSM, AVSM, VSM (Retd) (@LtGenGurmit) May 14, 2026
कार्यक्रम में कक्षा 9 की छात्रा कुमारी असमी के अभिनव विचार को विशेष सराहना मिली। राज्यपाल ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पीएम श्री जीआईसी ज्योतिर्मठ की प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा को एआई मिशन इनोवेशन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
दूरस्थ विद्यालयों के नवोदित बाल वैज्ञानिकों को मार्गदर्शन देने के लिए आई ऑन बिल पहल का शुभारंभ भी किया गया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ की छात्राएं कुमारी दिव्या, कुमारी अनन्या और कुमारी अंकिता ने भी प्रतिभाग किया।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड ने टेक्नोलॉजी से संचालित भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस कार्यक्रम के तहत लोक भवन में “AI ऑन व्हील्स” को हरी झंडी दिखाई गई और “AI थीम रूम” का उद्घाटन किया गया।
