घाना में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 8 लोगों की मौत, दो मंत्री शामिल

घाना में हेलीकॉप्टर दुर्घटना
घाना हेलीकॉप्टर क्रैश: कैरेबियन देश घाना में आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में घाना के दो मंत्रियों सहित कुल 8 लोगों की जान चली गई है। सरकार ने इस घटना के बाद एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। मृतकों में घाना के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह और पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद शामिल हैं, साथ ही तीन अन्य अधिकारी और तीन वायुसेना के क्रू मेंबर भी हैं।
हादसे में जान गंवाने वालों में पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक भी शामिल हैं। इसके अलावा, उप-राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक और पूर्व कृषि मंत्री अल्हाजी मुनिरू मोहम्मद, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सैमुअल सरपोंग की भी मौत हुई है। चालक दल के सदस्यों में स्क्वाड्रन लीडर पीटर बाफेमी अनाला, फ्लाइंग ऑफिसर मैनिन ट्वुम-अम्पाडु और सार्जेंट अर्नेस्ट एडो मेन्सा शामिल हैं।
🚨 Full List of Persons Onboard Crashed Military Helicopter — All Confirmed Dead
— CITI FM 97.3 (@Citi973) August 6, 2025
The following individuals have been confirmed dead after the tragic Ghana Armed Forces helicopter crash en route to Obuasi on Wednesday, August 6, 2025:
• Dr. Edward Omane Boamah – Minister… pic.twitter.com/uOF3A7aqfH
राष्ट्रपति और सरकार ने जताया शोक
घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के चीफ ऑफ स्टाफ जूलियस डेबराह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी 8 लोग देश की सेवा करते हुए शहीद हुए हैं। राष्ट्रपति और सरकार उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है।
हेलीकॉप्टर ने राजधानी अकरा से स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9:12 बजे उड़ान भरी थी। इसमें सवार मंत्री और अधिकारी एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोने की खानों के शहर ओबुआसी जा रहे थे, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हेलीकॉप्टर रडार से गायब हो गया। एटीसी से हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया था।
Ghana Minister of Defense, other ministers die in helicopter crash. pic.twitter.com/kx54EDKwt1
— MS Ingawa (@MSIngawa) August 6, 2025
हालांकि, दुर्घटना के कारणों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, लेकिन हेलीकॉप्टर का मलबा और सभी 8 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति महामा के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद रक्षा मंत्री बने थे। इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री थे।
पेशे से डॉक्टर, बोमाह ने राष्ट्रपति जॉन महामा के 2012-2017 के कार्यकाल के दौरान संचार मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। इससे पहले वह पर्यावरण उपमंत्री थे।