चंडीगढ़ में मौसम: अगले 2-3 दिनों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

चंडीगढ़ का मौसम
चंडीगढ़ में अगले 2-3 दिनों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना: हाल के दिनों में हो रही हल्की बारिश ने गर्मी को कम कर दिया है। दिन में धूप निकलने के बाद रात में बादल छाने और तेज हवाएं चलने से मौसम काफी सुखद बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात का तापमान और भी कम रहने की उम्मीद है। कश्मीर में समय से पहले बर्फबारी ने मैदानों में भी गर्मी को कुछ कम किया है। इसके अलावा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और स्थानीय जलवायु के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है।
चंडीगढ़ का मौसम: कैसा रहेगा मौसम
सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। हवा में नमी की मात्रा 61 प्रतिशत रही। बीती रात 3 बजे हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
अगले 2 दिनों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार को मौसम में बदलाव के चलते बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी की संभावना है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान
बुधवार: आंशिक बादल छा सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है।
वीरवार: आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।
शुक्रवार: आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की उम्मीद है।
बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।