जैकबपुरा कन्या स्कूल में वाटर कूलर का उद्घाटन

गुरुग्राम में वाटर कूलर का उद्घाटन
(Gurugram News) गुरुग्राम। जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में बीमा लोकपाल आयोग की जज सुनीता शर्मा और मुंजाल शोवा लिमिटेड के सेवानिवृत्त उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने भाग लिया। इस अवसर पर ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन (रजि) गुड़गांव के अध्यक्ष अजय शर्मा, स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार कण्व, समाजसेवी रवि कौशिक, मनीष कौशिक, भाजपा निगम प्रत्याशी वरुण कौशिक और शिक्षाविद् नवीन भारद्वाज भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा को पगड़ी और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बेस्ट स्काउट बच्चों को भी पुरस्कार दिए गए।
देश सेवा का संदेश
जाति से ऊपर उठकर देश सेवा का आह्वान : सुनीता शर्मा
सुनीता शर्मा ने कहा कि हमें अपने आस-पास के वातावरण को सुधारने और जरूरतमंदों की सहायता करने की आवश्यकता है। यही सच्ची राष्ट्र सेवा है। उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर देश सेवा की आवश्यकता पर जोर दिया, विशेषकर सरकारी विद्यालयों में मदद करने की बात की।
अरुण कुमार शर्मा ने युवाओं को नए रोजगार के अवसरों की खोज करने और स्किल डेवलपमेंट की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को खुद को एक कारीगर और इंजीनियर बनाना चाहिए।
अजय शर्मा ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में सामाजिक संस्थाएं मदद करती हैं, लेकिन वहां के स्टाफ को रखरखाव पर भी ध्यान देना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जानकारी
यह भी पढ़े : Gurugram News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए मिस कॉल करके या ऑनलाइन कराएं पंजीकरण