दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले का रेनोवेशन टेंडर रद्द

रेखा गुप्ता के बंगले का टेंडर रद्द
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी बंगले के रेनोवेशन के लिए जारी किया गया टेंडर अब रद्द कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा जारी एक पत्र में प्रशासनिक कारणों का उल्लेख किया गया है। दरअसल, इस टेंडर के जारी होने के बाद से विपक्षी दलों ने भाजपा पर लगातार हमले किए थे। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के बंगले को 'माया महल' का नाम दे दिया था। अब, इस टेंडर को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
इस रेनोवेशन के लिए 60 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया था, जिसमें 24 एसी, 5 बड़े एचडी टीवी, 6 गीजर और झूमर जैसी सजावट शामिल थी। इसके अलावा, इसमें बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिकल वायरिंग और अन्य बिजली से संबंधित कार्य भी शामिल थे। कुल मिलाकर, इस परियोजना का खर्च 59,40,170 रुपये था, जिसे प्रशासनिक कारणों से रद्द किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, रेखा गुप्ता को दो बंगले आवंटित किए गए हैं। इनमें से पीडब्ल्यूडी ने बंगला नंबर-1 के लिए रेनोवेशन का टेंडर जारी किया था, जहां मुख्यमंत्री खुद रहेंगी। वहीं, उनका दूसरा बंगला, बंगला नंबर-2, वर्तमान में कैंप ऑफिस के रूप में उपयोग किया जाएगा।