पत्रकार का इलाज के दौरान निधन

कोडरमा, 24 फ़रवरी (हि.स.)। डोमचांच प्रखंड के पत्रकार और डोमचांच निवासी मनोज पाण्डेय (45) का सोमवार को निधन हो गया। इनके निधन से क्षेत्र मे शोक है। जानकारी के अनुसार पत्रकार मनोज पाण्डेय पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। मनोज पाण्डेय का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा था। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
इधर दाह संस्कार कुदरा नदी के समीप किया गया। उनके असामयिक निधन पर कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, जिप सदस्य शांति प्रिया, निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, भाजपा नेता महेंद्र वर्मा, राजेश राज, मुखिया पप्पू यादव, भाजपा नेता प्रेमांशु कुमार, राजद नेता प्रदीप यादव, बसंत मेहता, वीरेंद्र कराटे, गणेश दास, प्रवेज खान के अलावा पत्रकारों में कुमार रमेशम, जगदीश सलूजा, संजीव समीर सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव समीर