बिहार में मौसम में बदलाव: 9 से 11 मार्च तक बारिश और आंधी की संभावना
बिहार में मौसम का पूर्वानुमान
आईएमडी मौसम चेतावनी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि 9 मार्च से बिहार में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंधी चलने की भी चेतावनी दी गई है।
9 से 11 मार्च के बीच मौसम में बदलाव के कारण बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में तापमान में वृद्धि हो रही है, और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। पछवा हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बिहार के कुछ हिस्सों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, 9 से 11 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।
आगामी मौसम की स्थिति
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 9 से 11 मार्च के बीच उत्तरी और दक्षिणी बिहार के कुछ शहरों में आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, शिवहर, समस्तीपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भोजपुरी, सहरसा, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद जैसे क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 5 दिनों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
