बीएमसी चुनाव परिणाम: भाजपा ने दिखाई बढ़त, ठाकरे बंधुओं को मिली चुनौती
मुंबई में बीएमसी चुनावों का परिणाम
मुंबई। महाराष्ट्र में बीएमसी (BMC) और अन्य नगर निगमों के चुनाव परिणामों की घोषणा शुरू हो गई है। प्रारंभिक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार बढ़त हासिल की है। उल्लेखनीय है कि बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) में लगभग 9 वर्षों के बाद चुनाव हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 2026 के चुनावों ने 2017 में हुए मतदान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
सभी की नजरें सबसे धनी निकाय बीएमसी के परिणामों पर हैं। आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी (BMC) पर शासन के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। बीएमसी में 227 सीटों के लिए 1,700 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है। मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली लागू है।
महाराष्ट्र के एक हजार वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़े इस प्रकार हैं:
भाजपा- 531
शिवसेना- 158
कांग्रेस- 152
एनसीपी- 74
शिवसेना यूबीटी- 74
एनसीपी एसपी- 10
AIMIM- 25
मनसे- 6
वीबीए- 1
अन्य- 136
