भिवानी में स्टैंड विद नेचर ने जारी किया वार्षिक जलवायु कार्रवाई कैलेंडर

जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का नया अध्याय
- जून में मानसूनी मौसम का आना जलवायु परिवर्तन का संकेत: डॉ. लोकेश भिवानी
(भिवानी) पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्टैंड विद नेचर संगठन ने अपने वार्षिक जलवायु कार्रवाई कैलेंडर-2025-26 का भव्य विमोचन किया। यह कार्यक्रम भिवानी में संगठन के कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लोकेश भिवानी ने की।
डॉ. लोकेश ने कहा कि 2019 में जब हमने साइकिल यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था, तब इस विषय पर चर्चा कम थी। अब जलवायु परिवर्तन हमारे सामने है। जून में नोतपा की जगह मानसूनी परिस्थितियों का आना इस बदलाव का संकेत है। अब हमें निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता है।
संगठन ने वार्षिक अभियानों की योजना प्रस्तुत की
संगठन ने वर्षभर चलने वाले अभियानों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की और इसके सफल कार्यान्वयन के लिए विद्या देवी को राष्ट्रीय समन्वयक तथा रविशु सांगवान को सह-समन्वयक नियुक्त किया गया। डॉ. लोकेश ने बताया कि एक पेड़ दादा-दादी के नाम के लिए विष्णु बौंदिया और शिव कुमार चित्रकार को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
इसके अलावा, पर्यावरण पंचायत के कॉर्डिनेटर के रूप में विद्या देवी को नियुक्त किया गया है। 'एक शाम पर्यावरण के नाम' के लिए पंकज प्रेम को और 'वॉक फॉर क्लाइमेट' के लिए योगेश कुमार और एडवोकेट निश्चय को कॉर्डिनेटर बनाया गया है।