लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री के सचिव की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का मामला

लखनऊ में छेड़छाड़ की FIR दर्ज
UP Molestation Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर थाने में पूर्व केंद्रीय मंत्री के सचिव, राजेश कुमार ने अपनी पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि अनिल पांडे नामक व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर हथियार के बल पर उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत में यह भी बताया गया है कि अनिल पांडे ने जान से मारने की धमकी दी थी। जब राजेश कुमार की पत्नी नींद में अचानक चिल्लाई, तब इस घटना का पता चला।
परिवार को दी गई जान से मारने की धमकी
राजेश कुमार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनकी पत्नी ने बताया कि अनिल पांडे ने उन्हें और उनके परिवार को मारने की धमकी दी थी। वह एक दिन घर में घुस आया था और हथियार के बल पर उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। उसने अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बनाए, साथ ही किसी को बताने पर उन्हें वायरल करने की धमकी भी दी। इसके अलावा, वह 2 लाख रुपये और गहने लूटकर ले गया। इस मामले के खुलासे के बाद गोमती नगर थाने में छेड़छाड़, अश्लीलता, धमकी और वसूली का मामला दर्ज किया गया है।