सीएम नायब सैनी आज रेवाड़ी में 288 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

धन्यवाद रैली में करेंगे संबोधन
Rewari News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज रेवाड़ी में राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद रैली में भाग लेंगे। इस अवसर पर, वे 288 करोड़ 30 लाख 93 हजार रुपए की 14 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव, सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी शामिल होंगे।
यह रैली हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बाद सीएम नायब सैनी की पहली रैली है। इस दौरान, वे अहीरवाल क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे और यह संदेश देंगे कि प्रदेश में अब कोई भेदभाव नहीं होगा।
पिता-पुत्री का ऐतिहासिक मंच
रेवाड़ी जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक हैं। रेवाड़ी में लक्ष्मण यादव, बावल में डा. कृष्ण और कोसली में अनिल कुमार विधायक हैं। यह पहली बार होगा जब राव इंद्रजीत और उनकी पुत्री आरती राव सिंह एक मंच पर मंत्री के रूप में उपस्थित होंगे और रैली को संबोधित करेंगे।
अधिक जानकारी के लिए
यह भी पढ़ें: हरियाणा के 5 जिलों में हुई बारिश।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में 5600 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती रद्द।