Newzfatafatlogo

हरियाणा में मौसम में बदलाव, अगले 3 घंटों में बारिश की संभावना

हरियाणा में मौसम में बदलाव आ रहा है, और मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जानें किन क्षेत्रों में बारिश हो सकती है और मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।
 | 
हरियाणा में मौसम में बदलाव, अगले 3 घंटों में बारिश की संभावना

हरियाणा में मौसम का मिजाज

हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले तीन घंटों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।


कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी अल्पावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 29 जून 2025 को सांय 4:30 बजे तक महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, जींद, करनाल, कैथल, सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।